Homeआरा भोजपुरशाहपुरबाइक दुर्घटना में जख्मी मजदूर का इलाज के दौरान मौत

बाइक दुर्घटना में जख्मी मजदूर का इलाज के दौरान मौत

Dumaria Road accident आरा/शाहपुर: बाइक दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। मृतक का नाम विनोद चौधरी(38) पिता जवाहर चौधरी बताया जा रहा है जो शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव का रहने वाला था। मजदूर की मौत के बाद उसके घर पर उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dumaria Road accident: शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार मजदूर की ट्रैक्टर से हुई थी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनोद चौधरी शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सरना गांव से मजदूरी कर बाइक से अपने गांव सहजौली लौट रहा था। इसी दौरान शाहपुर-सरना पथ पर डुमरिया गांव के समीप सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे घायल अवस्था इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया था। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे रेफर कर दिया गया था। शनिवार के दिन पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी का अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। मृतक की चार संताने हैं दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी बेटी काजल कुमारी आठ वर्ष, पुत्र रवि कुमार छह वर्ष, पुत्री ठंठू कुमारी पांच वर्ष और सबसे छोटा बेटा अंकित कुमार करीब तीन वर्ष का है। मृतक अपने चार भाइयो में तीसरे नंबर पर था।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular