Homeबिहारआरा भोजपुरअज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौके पर मौत

Haradia petrol pump:अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

jay kumar

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। इसाढ़ी-हरदिया मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

Haradia petrol pump: कमलेश राम की सड़क दुर्घटना मे मौत

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी स्व. रजिन्द्र राम का 22 वर्षीय पुत्र कमलेश राम है। बताया जाता है कि वह आज सुबह पैदल किसी काम से इसाढ़ी बाजार जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन परिजन लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को दाह संस्कार करने वास्ते लेकर चले गए । बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां यशोदा कुंवर एवं तीन भाई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। 

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular