Homeआरा भोजपुरशाहपुरआरा-बक्सर फोरलेन पर दो टैंकरों की टक्कर में गैस रिसाव से लगी...

आरा-बक्सर फोरलेन पर दो टैंकरों की टक्कर में गैस रिसाव से लगी आग

आरा-बक्सर फोरलेन पर कुंडेश्वर के निकट एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक गैस टैंकर ने पानी का छिड़काव कर रही टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी।

Road Accident Near Kundeshwar: आरा-बक्सर फोरलेन पर कुंडेश्वर के निकट एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक गैस टैंकर ने पानी का छिड़काव कर रही टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट : Road Accident Near Kundeshwar
    • गैस टैंकर के रिसाव से लगी आग में चालक गंभीर रूप से झुलस गया
    • चालक को टैंकर से सुरक्षित बाहर निकाल पुलिस ने कराया इलाज

Road Accident Near Kundeshwar: आरा-बक्सर फोरलेन पर कुंडेश्वर के निकट एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक गैस टैंकर ने पानी का छिड़काव कर रही टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के परिणामस्वरूप गैस टैंकर के रिसाव से आग लग गई, आग की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। जख्मी चालक यूपी के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव का निवासी हैं

इस घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत के त्वरित कारवाई में 112 के अफसर सहदेव प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने चालक को टैंकर से सुरक्षित बाहर निकालने के साथ तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए शाहपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें यूपी के चंदौली लेकर चले गये।

इधर, जख्मी चालक के भाई संजय यादव ने बताया कि उनका भाई गैस टैंकर को पटना से लेकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान, फोरलेन पर खड़ी पानी देने वाली टैंकर अचानक उनके सामने आ गई। संजय यादव का कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण गैस टैंकर ने संतुलन खो दिया और टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद गैस का रिसाव हुआ, जिसने आग पकड़ ली। दुर्घटना के बाद दोनों टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular