HomeNewsउतर प्रदेशमातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हे के माता-पिता समेत तीन की...

मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हे के माता-पिता समेत तीन की मौत

26 फरवरी को बिहिया में होने वाली थी शादी

Purvanchal Expressway Accident: बिहिया नगर में आगामी दो दिन बाद होने वाली शादी की खुशियां शुक्रवार की अहले सुबह मातम में बदली गयीं।

  • हाइलाइट :जितेन्द्र कुमार
    • यूपी में हुई सड़क दुर्घटना में दुल्हे के माता-पिता समेत तीन की मौत
    • शुक्रवार की अहले सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना
    • 26 फरवरी को बिहिया में होने वाली थी शादी

आरा: बिहिया नगर में आगामी दो दिन बाद होने वाली शादी की खुशियां शुक्रवार की अहले सुबह मातम में बदली गयीं। उतर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway Accident) पर हुए सड़क हादसे में दुल्हे के माता-पिता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद दुल्हे व दुल्हन के घरों में हाहाकार मच गया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार ब्रह्म्पुर के रहने वाले तथा वर्तमान में दिल्ली में रह रहे रामचन्द्र गुप्ता के पुत्र प्रकाश कुमार गुप्ता की शादी झारखण्ड के हजारीबाग में रहने वाले रामजी प्रसाद की पुत्री राखी कुमारी के साथ तय हुई थी। उक्त शादी बिहिया में रहने वाले दुल्हे के मौसा व बिहिया के शिक्षक कॉलोनी निवासी मनोज कुमार गुप्ता के यहां से दो दिन बाद 26 फरवरी को होने वाली थी।

शादी में शामिल होने को लेकर दुल्हे के पिता रामचन्द्र गुप्ता, माता माया देवी, बड़े भाई विकास कुमार गुप्ता व दिल्ली में रह रहे उनके पड़ोसी व फरीदाबाद निवासी महिला चिंता देवी कार से बिहिया आ रहे थे। कार दुल्हे का बड़ा भाई विकास कुमार गुप्ता चला रहे थे।

बताया जाता है कि गाड़ी जब शुक्रवार की अहले सुबह लखनऊ के समीप सुल्तानपुर पास कर रही थी इसी दौरान कार चला रहे विकास की आंख झपक गयी और तेज गति से जा रही कार डिवाडर से जा टकरायी। घटना में दुल्हे के पिता व माता एवं पड़ोसी महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि कार चला रहे विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बाद में स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं तथा परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular