HomeNewsबिहिया में हथियारबंद अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, जख्मी

बिहिया में हथियारबंद अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, जख्मी

Brijesh Singh shot:जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला वार्ड नंबर-1 स्थित बोरिंग के समीप की घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला वार्ड नंबर-1 स्थित बोरिंग के समीप सोमवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी को काफी करीब से तीन गोली मारी गई है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना का कालण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मौके पर पहूंच छिनबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला वार्ड नंबर-एक निवासी स्व. राम असरे यादव के 50 वर्षीय पुत्र बृजेश सिंह हैं। इधर, बृजेश सिंह ने बताया कि आज देर शाम वे बाइक से बिहिया बाजार गए थे। जब वह बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दरमियान उनके घर से महज कुछ दूरी पर बोरिंग के समीप दो हथियारबंद अपराधी आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Brijesh Singh shot:बृजेश सिंह को अपराधियों ने मारी तीन गोली

Brijesh Singh shot

अंधाधुंध फायरिंग के दौरान उन्हें एक गोली बाये हाथ में दूसरी गोली दाहिने पैर के जांघ पर और तीसरी गोली पेट के दाहिने साइड में लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। गंभीर हलात में उन्हें इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

तीन गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ ने किसी से भी किसी प्रकार की विवाद की बात से साफ इनकार किया है। हालांकि अपराधियों ने उन्हें गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है। लेकिन आपसी विवाद को लेकर गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular