Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

भोजपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Salempur: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Salempur
    • हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतका चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व. राम उजायन सिंह की 51 वर्षीया पत्नी विन्दा देवी है।

भोजपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

इधर, जलपुरा बीडीसी गुड्डी यादव ने घटना के संबंध में बताया कि विन्दा देवी का घर सलेमपुर गांव में सड़क किनारे स्थित है। बताया गया कि उनके घर के समीप पहले से ही एक हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था। शनिवार की सुबह जब विन्दा देवी अपने घरेलू काम को लेकर घर से बाहर निकलीं, तो दुर्भाग्यवश वह उसी टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तत्काल उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular