HomeNewsजगदीशपुर व बिहिया में रास्ट्रीय झंडे को दी गयी सलामी

जगदीशपुर व बिहिया में रास्ट्रीय झंडे को दी गयी सलामी

जगदीशपुर/बिहिया: शनिवार को 74 वे स्वतंत्रा दिवस पर जगदीशपुर अनुमंडल के विभिन्न कार्यालयों,स्कूल,समाजिक संस्थान,व अन्यजगहों पर झंडोतोलन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।इस दौरान गांव देहात प्रखंड समेत अनुमंडल क्षेत्र भर में देश की आन बान और शान तिरंगा आसमां में लहराया गया।

जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अरुण कुमार,अनुमंडल पुलिस कार्यालय नवल किशोर रंजन,प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनिता कुमारी,जगदीशपुर थाना परिषर में ईश्वर चंद्र पाल,सीडीपीओ कार्यालय में मीरा कुमारी,बिहिया प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रिंकू सिंह,बिसूत्री कार्यालय में श्री राम महतो,

नगर पंचायत कार्यालय में बिरेन्द्र यादव,थाना परिषर में थानाध्यक्ष शशिकांत कुमार,फिनगी पैक्स पर अध्यक्ष राजू यादव,चक्वथ पंचायत में मुखिया आमना खातून,कमरियाव पंचायत में मुखिया अनिता देवी,ब्यापार मंडल में मनोनीत अध्यक्ष राजू यादव,

डीलर संघ कार्यालय में अध्यक्ष नंद कुमार ओझा,दूजा महावीर क्लिनिक में लाल बहादुर महतो,पैक्स गोदाम अमराई में अध्यक्ष निराला कुमार सिंह,दीपक पॉली क्लिनिक में डॉ शत्रुध्न प्रसाद,सहित विभिन्न कार्यालयों में झंडोतोलन किया गया।इस दौरान बंदे मातरम,भारत माता की जय,के नारे लगाए जा रहे थे तथा सभी के चेहरे पर साफ खुशिया दिख रही थी।

वही आज 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था भारत जन्मभूमि जनजागरण मण्डल जगदीशपुर, के तत्वाधान में नया टोला,शहीद स्थल के प्रांगण में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। झंडोत्तोलन संस्था के अध्यक्ष अमन इंडियन एवं संरक्षक इंजीनियर संजय शुक्ला के द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों पूर्व अंग्रेजों के गुलामी से 15 अगस्त 1947 का वह दिन जिस दिन हमें आजादी मिली थी। जिसके उपलक्ष में हम देशवासी हर वर्ष 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते हैं।आज 74 वें वर्ष पर देश के अंदर विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी के कारण आम जन -जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था एवं नागरिकों को काफी क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया। आज हमसभी देशप्रेमी यह संकल्प लेते हैं कि अपने देश के आन बान और शान को बनाए रखने के लिए हमसभी हर समय तैयार रहेंगे और अपने आसपास जरूरतमंदों की सेवा, मदद करेंगे। देश की संस्कृति, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जरुरत पड़ने पर हमारे प्राण न्योछावर ही क्यों ना करना पड़े हम तैयार रहेंगे।

देश के आजादी में बलिदान हुए क्रांतिकारी वीरों,को नमन करते हुए कार्यक्रम उपरांत वंदे मातरम् , भारत माता की जय, देश की शहीद क्रांतिकारी वीरों अमर रहे, भारत अखंड हो के नारे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित लाल साहेब शिक्षक,सोनू गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, विजय कुशवाहा, प्रशांत पटेल, मुकेश चौबे, अर्जुन कुमार,सोनू कुशवाहा, मधुकर दत्तात्रेय, टाइगर कुमार,डब्लू यादव,शुभम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular