Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर मे किसान का शव बरामद,पूर्व के विवाद में हत्या का आरोप

भोजपुर मे किसान का शव बरामद,पूर्व के विवाद में हत्या का आरोप

Sanaiya Jagdishpur News:दुल्हीनगंज बाजार केपीपी चिमनी भट्ठा के पास से शव बरामद

मृतक की पत्नी ने पूर्व के विवाद में पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव के पास चिमनी भट्टा से किसान का शव बरामद। बरामद शव को पुलिस ने आरा सदर अस्पताल पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनैया गांव (Sanaiya Jagdishpur News) वार्ड-9 निवासी स्वर्गीय अनवत सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंद्रदीप यादव हैं। वह पेशे से किसान थे। गांव पर ही रहकर किसानी करते थे।

इधर, पत्नी धर्मशिला देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर पूर्व के विवाद में पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि कल रात सभी लोग एक साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह गांव के ही खेत की तरफ शौच करने के लिए चले गए। जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, उसके बाद हम लोग काफी खोजबीन किए। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा कि दुल्हीनगंज बाजार केपीपी चिमनी भट्ठा के पास चंद्रदीप यादव है। जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखे कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़े हैं।

धर्मशिला देवी ने बताया कि गांव में चिमनी भट्ठा से अवशेष निकालकर हमलोग के खेत में लगे तिलहन की फसल में फेंका गया है। इसका विरोध मेरे पति करते थे। जब भी वो विरोध करते, तब उनलोगों द्वारा मारपीट की जाती। उक्त लोगों ने पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी सरेआम दिया था। धर्मशिला देवी ने कहा- उक्त लोगों ने ही मेरे पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular