Homeआरा भोजपुरशाहपुरउपप्रमुख को मिला प्रमुख का प्रभार, डीएम ने जारी किया आदेश

उपप्रमुख को मिला प्रमुख का प्रभार, डीएम ने जारी किया आदेश

Sangeeta Devi : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को प्रमुख का प्रभार प्राप्त हो गया है। इसको लेकर भोजपुर समाहरणालय द्वारा पत्र निर्गत किया गया है।

Sangeeta Devi : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को प्रमुख का प्रभार प्राप्त हो गया है। इसको लेकर भोजपुर समाहरणालय द्वारा पत्र निर्गत किया गया है।

  • हाइलाइट्स: Sangeeta Devi
    • भोजपुर जिला समाहरणालय ने निकाला लिखित आदेश

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को प्रमुख का प्रभार प्राप्त हो गया है। इसको लेकर भोजपुर समाहरणालय द्वारा पत्र निर्गत किया गया है। जिसमें कहा गया है कि बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के धारा-43 (ग) के अनुसार प्रमुख की शक्तियों का निर्वहन उनके नहीं रहने पर उप प्रमुख को दिया जाएगा। इसी नियम के तहत शाहपुर प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को इसका प्रभार दिया गया।

विदित हो की शाहपुर प्रखंड प्रमुख का पद रिक्त होने को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रखंड प्रमुख का चुनाव के लिए पत्र निर्गत किया गया था। लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर स्थगन आदेश आ गया। इस स्थिति में प्रखंड प्रमुख का पद रिक्त था। जिसके बाद पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा विकास कार्यो को चलाने को लेकर प्रखंड उप प्रमुख को प्रभार देने का अनुरोध निर्वाचन आयोग व पंचायती राज विभाग से की गई थी।

इस स्थिति में निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के धारा-43(ग) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार किसी भी पंचायत समिति का उप प्रमुख या प्रमुख का निर्वाचन लंबित रहने या पंचायत क्षेत्र से प्रमुख की अनुपस्थिति के दौरान या पंद्रह दिन की अवधि के लिए प्रमुख के अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रमुख के शक्तियों का प्रयोग व कर्तव्यों का निर्वहन करेगा। इसी प्रावधान के तहत शाहपुर प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी को प्रशासन द्वारा प्राधिकृत किया गया है।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular