HomeNewsबिहाररिपोर्ट का इंतजार कर रही प्रसूता ने जांच घर के बाहर जना...

रिपोर्ट का इंतजार कर रही प्रसूता ने जांच घर के बाहर जना बच्चा

महिला गीधा ओपी क्षेत्र के कायमनगर गांव निवासी सुमित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी है

sangita Devi – Sadar Hospital: आरा सदर अस्पताल स्थित जांच घर के बाहर गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाला गया और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया।

  • हाइलाइट :-
    • मरीज की स्थिति गंभीर होने की परिजन गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी
    • बच्चा होने के उपरांत गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया

sangita Devi – Sadar Hospital: आरा सदर अस्पताल स्थित जांच घर के बाहर गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाला गया और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया। महिला गीधा ओपी क्षेत्र के कायमनगर गांव निवासी सुमित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी है।

महिला की बड़ी गोतनी पूजा देवी ने बताया कि संगीता की शादी 2021 में उनके देवर सुमित कुमार के साथ हुई थी। उसे एक दो साल बेटी साक्षी है। मंगलवार सुबह संगीता को प्रसव पीड़ा के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने खून जांच कराने के लिए लिखा था। उसके बाद उसे सदर अस्पताल कैंपस स्थित जांच घर ले जाया गया। जांच घर के स्टाफों के द्वारा दो बजे का समय दिया गया।

मरीज की स्थिति गंभीर होने की परिजन गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। वे लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर ही रहे थे। तभी संगीता ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों को सूचना दी गई। तब महिला स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चे को सुरक्षित निकालकर उसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है। वहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular