HomeNewsबिहारकोचिंग से पढ़ाई करके घर लौट रही छात्रा बनास नदी में डूबी

कोचिंग से पढ़ाई करके घर लौट रही छात्रा बनास नदी में डूबी

जानकारी के अनुसार छात्रा ईचरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह की 19 वर्षीय सुपुत्री संजू कुमारी है।

  • हाइलाइट: Sanju Ichari Villag
    • छात्रा ईचरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह की 19 वर्षीय सुपुत्री संजू कुमारी है

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी स्थित कोचिंग से पढ़ाई करके घर लौट रही एक BA पार्ट वन की छात्रा, जिसका नाम संजू कुमारी है, बनास नदी में डूब गई। यह घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह से ही NDRF की टीम नदी में छात्रा के शव की खोज में जुटी हुई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार छात्रा ईचरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह की 19 वर्षीय सुपुत्री संजू कुमारी है। इस घटना ने उसके परिवार के लगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इधर, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ईचरी गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनकी भतीजी (Sanju Ichari Villag) गड़हनी से कोचिंग करके घर लौट रही थी। शाम के लगभग 6 बजे, जब वह भेडरी पुल के समीप नदी किनारे शौच के लिए बैठी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बनास नदी के तेज धार में बह गई। यह सुनकर उन्होंने तुरंत जिले के पदाधिकारी को सूचित किया।

वही सूचना मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और शव की खोज में जुट गई। गोताखोरों की टीम नदी में उतरी, लेकिन कई घंटों की मेहनत के बावजूद छात्रा का शव बरामद नहीं हो सका है। पूर्व विधायक भाई दिनेश के द्वारा गोताखोरों को बुलाकर शव की खोज हेतु जिला पदाधिकारी और आपदा पदाधिकारी से मांग की गई है। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular