Homeबिहारआरासोशल मीडिया का था जुनून, रिल्स बनाने वाली महिला के साथ बड़ी...

सोशल मीडिया का था जुनून, रिल्स बनाने वाली महिला के साथ बड़ी अनहोनी

Sarita Devi Ara: सोशल मीडिया का था जुनून, शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर बनाती थी रिल्स, पंखे से लटका मिला शव

  • हाइलाइट: Sarita Devi Ara
  • मृतका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर थे ढाई हजार फॉलोअर्स
  • परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कही जा रही बात

आरा शहर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला स्थित अहिर टोली में सोमवार की सुबह एक 35 वर्षीया महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बघउ नारायणपुर गांव निवासी उमेश शर्मा की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता देवी अपनी शादी के कुछ माह बाद से ही अपने मायके (अनाईठ मोहल्ला) में रह रही थी। घटना के संबंध में मृतका के पति उमेश शर्मा ने बताया कि सरिता को सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने का काफी शौक था। वह अक्सर शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर रिल्स बनाती थी और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। सरिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढाई हजार से अधिक फॉलोअर्स थे।

Sarita Devi Ara : नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, एफएसएल की टीम को बुलाया

पति ने आगे बताया कि सरिता का अधिकांश समय मोबाइल फोन पर बीतता था और वह देर रात तक किसी से फोन पर बातें करती रहती थी। हालांकि, वह किन लोगों से संपर्क में थी और बातचीत का क्या कारण था, इस बारे में परिजनों को कोई ठोस जानकारी नहीं है। सोमवार की सुबह जब वह अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके। फिलहाल, महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे का असली कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular