Homeआरा भोजपुरशाहपुरदहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Savita Devi – Bariswan : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बरिसवन गांव की एक विवाहिता की हत्या दहेज में फ्रीज और बाइक के लिए कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Savita Devi – Bariswan
    • मायके वालों का आरोप दहेज में फ्रीज और बाइक के लिए कर दी गई हत्या
    • सुहियां भांगड़ के पास झाड़ी से शाहपुर थानाध्यक्ष ने बरामद किया था शव

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बरिसवन गांव की एक विवाहिता की हत्या दहेज में फ्रीज और बाइक के लिए कर दी गई। मामले में मृतका सविता देवी के भाई रोहतास जिले के संझौली थाना के जिगनी गांव निवासी रामकुमार पांडे ने शाहपुर थाने में दहेज के लिए हत्या का प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इधर, रामकुमार पांडे ने कहा है कि मेरी बड़ी बहन सविता देवी की शादी बरिसवन गांव के स्व. भोला तिवारी के छोटे पुत्र अखिलेश तिवारी से 25 फरवरी 2018 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले मेरी बहन को फ्रीज और बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे और मैके नहीं आने देते थे। हम लोगों से मिलने भी नहीं देते थे। परिवार की प्रतिष्ठा की बात सोचकर हम लोग चुप रहते थे।

स्थानीय लोगों से पता चला कि उनकी बहन को उसके पति, सास, भसुर और गोतनी ने मिलकर मार दिया और साक्ष्य नष्ट करने के लिए अन्य लोगों के सहयोग से गाड़ी से ले जाकर झाड़ी में फेंक दिया। मालूम हो कि मृतका सविता देवी का शव थाना क्षेत्र के सुहियां भांगड़ के पास झाड़ी से थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ बरामद किया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular