HomeNewsबिहारस्कोर्पियो पुल के नीचे गिरी, दंडाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर समेत तीन जख्मी

स्कोर्पियो पुल के नीचे गिरी, दंडाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर समेत तीन जख्मी

scorpio accident on bandhwa bridge:तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव पुल पर सोमवार की दोपहर घटी घटना

jay kumar

जख्मी दंडाधिकारी का सदर अस्पताल एवं सर्किल इंसपेक्टर का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बिहार/आरा  खबरे आपकी भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एमएलसी चुनाव के दौरान तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव पुल पर रविवार की दोपहर स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पड़ी। इस हादसे में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, सर्किल इंस्पेक्टर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक को तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जबकि जख्मी सर्किल इंस्पेक्टर एवं उनके बॉडीगार्ड का इलाज शहर के करमन टोला स्थित विश्वराज हास्पिटल में कराया जा रहा है। वही वाहन का चालक बाल-बाल बच गया।

scorpio accident on bandhwa bridge:एमएलसी चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे तरारी

scorpio accident on bandhwa bridge

जानकारी के अनुसार जख्मियो में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद कुमार ठाकुर, पीरो सर्किल इंस्पेक्टर विलास पासवान एवं उनका बॉडीगार्ड रविंद्र कुमार शामिल है। इधर, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद ठाकुर ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर पीरो एवं तरारी प्रखंड के उनका जोनल दंडाधिकारी के रूप में उनकी प्रतिनियुक्ति हुई थी। उनके साथ भी पीरो सर्किल इंस्पेक्टर का भी ड्यूटी थी। सोमवार की दोपहर जब वे पीरो प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद सभी लोग स्कोर्पियो पर सवार होकर तरारी जा रहे थे। इसी बीच तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा पुल पर जैसे उनकी स्कोर्पियो चढ़ी, तभी दूसरी ओर से एक बाइक सवार युवक आया गया। उसी दरमियान अचानक उनकी स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर पड़ी।

हादसे में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद ठाकुर, पीरो सर्किल इंस्पेक्टर विलास पासवान एवं उनका बॉडीगार्ड रविंद्र कुमार जख्मी हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि जख्मी पीरो सर्किल इंस्पेक्टर विलास पासवान एवं उनका बॉडीगार्ड रविंद्र कुमार का इलाज आरा शहर के करमन टोला स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जख्मी का इलाज कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुलिस विभाग के दो लोग जख्मी आये है। जिनमें पीरों सर्किल इंस्पेक्टर का बाया हाथ फ्रैक्चर कर गया है। जबकि उनके बॉडीगार्ड रविंद्र कुमार का बाएं हाथ की कलाई फ्रैक्चर कर गया है। दोनों लोगो का एक्सरे कराया जा रहा है उसके बाद उनकी आगे के इलाज कराई जाएगी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular