Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरएसडीएम संजीत कुमार ने सौ जरूरतमंदों को बांटें कम्बल

एसडीएम संजीत कुमार ने सौ जरूरतमंदों को बांटें कम्बल

SDM Distributed Blankets: भोजपुर जिले के जगदीशपुर बुनियादी केंद्र में सोमवार को दिव्यांग, असहाय और गरीब लोगों के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा किया गया।

SDM Distributed Blankets: भोजपुर जिले के जगदीशपुर बुनियादी केंद्र में सोमवार को दिव्यांग, असहाय और गरीब लोगों के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा किया गया।

  • हाइलाइट्स: SDM Distributed Blankets
    • गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य : एसडीएम
    • जगदीशपुर बुनियादी केंद्र में किया गया कंबल वितरण

आरा/जगदीशपुर: सर्दी का मौसम समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। इस ठंड के मौसम में, कई वंचित परिवारों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में, सोमवार को जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन द्वारा गरीब एवं असहाय व्यक्तियों और महिलाओं को किए गए कंबल वितरण से उन्हे राहत मिली है।

जिले के जगदीशपुर बुनियादी केंद्र में दिव्यांग, असहाय और गरीब लोगों के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा किया गया। वही सर्दी के इस मौसम में लाभार्थियों ने कंबल प्राप्त कर इस मानवियत भरी पहल के लिए अनुमंडल प्रशासन व एसडीएम संजीत कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया।

एसडीएम संजीत कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए की गई है। दिव्यांग, असहाय एवं गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। कंबल वितरण की इस मानवियत भरी पहल के लिए उपस्थित लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। समाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से भी इस प्रयास की सराहना की गई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular