Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में ब्रिटिशकालीन 'लकड़िया पुल' का होगा कायाकल्प

भोजपुर में ब्रिटिशकालीन ‘लकड़िया पुल’ का होगा कायाकल्प

'लकड़िया पुल' नाम से प्रसिद्ध यह पुल शाहपुर और बनाही स्टेशन के मध्य स्थित है

Lakdia Bridge shahpur: भोजपुर जिले में शाहपुर और बनाही स्टेशन के मध्य रुद्रनगर गांव के निकट स्थित ‘लकड़िया पुल’, जो छेर नदी पर बना एक ब्रिटिशकालीन पुल है, को जर्जर अवस्था के कारण अब ध्वस्त कर दिया जाएगा।

  • हाइलाइट्स: Lakdia Bridge shahpur
    • ‘लकड़िया पुल’ नाम से प्रसिद्ध यह पुल शाहपुर और बनाही स्टेशन के मध्य स्थित है
    • शाहपुर के मिशन चर्च को बनाही स्टेशन से जोड़ने के लिए अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था पुल

आरा: भोजपुर जिले में शाहपुर और बनाही स्टेशन के मध्य रुद्रनगर गांव के निकट स्थित ‘लकड़िया पुल’, जो छेर नदी पर बना एक ब्रिटिशकालीन पुल है, को जर्जर अवस्था के कारण अब ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस पुल को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित किया जाएगा।

‘लकड़िया पुल’ नाम से प्रसिद्ध यह पुल अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण क्षेत्र में विशेष रूप से जाना जाता है। अंग्रेजों के जमाने में बने जर्जर हो चुके महत्वपूर्ण पुल का अब कायाकल्प होने वाला है। पुल निर्माण कार्य आरडब्ल्यूएडी के अभियंताओं के देखरेख में होगा। पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

टेंडर के फाइनल होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आरडब्ल्यूएडी के सहायक अभियंता धीरज कुमार के अनुसार पुल की लंबाई करीब 38 मीटर व चौड़ाई साढ़े आठ मीटर होगी। पुल नदी के सतह से आठ मीटर से अधिक ऊंची होगी।

तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा पुल:
तीन राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच 84, बक्सर-पटना फोरलेन एनएच 922 एवं पटना-मोहनिया एनएच 30 को जोड़ने वाला एवं शाहपुर की एक बड़ी आबादी को बनाही स्टेशन से जोड़ने वाले पथ का यह बेहद ही महत्वपूर्ण पुल हैं। बताया जाता है कि अंग्रेजों द्वारा तब मिशन चर्च को बनाही स्टेशन से जोड़ने के लिए इस छोटे पुल का निर्माण कराया गया था। ताकि आवागमन में सहूलियत हो सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular