Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं की सड़कें झील में तब्दील

शाहपुर नपं की सड़कें झील में तब्दील

शाहपुर नगर पंचायत में सबसे बड़ी समस्या जल जमाव की है। इसका समाधान कब होगा? जबाब देने में प्रतिनिधि और पदाधिकारी असमर्थ साबित हो रहे है। छोटे से लेकर बड़े प्रतिनिधियों की जानकारी में मामला होने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

Shahpur Nagar Roads : शाहपुर नगर प्रसाशन को वार्डों में जल जमाव की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। युवा कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम से भी नगरवासियों को काफी उम्मीदें हैं

  • हाइलाइट : Shahpur Nagar Roads
    • साहब… बच्चे भी हैं नगर पंचायत के निवासी, जल जमाव की समस्या का करें कोई निदान
    • शाहपुर की सड़कों पर जल जमाव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है

आरा/शाहपुर: नगर प्रसाशन को शाहपुर नपं के वार्डों में जल जमाव की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। प्रतिनिधियों को खुद ही इस मामले में गंभीरता बरतनी होगी। यही नहीं युवा कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम से भी नगरवासियों को काफी उम्मीदें हैं, जिस पर उन्हें खड़ा रहना चुनौती होगी। कई वार्डों में सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं, इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

हालांकि वार्ड-07 एवं 08 के विकास के लिये वार्डवासियों ने युवा व कर्मठ समाजसेवी महिला जनप्रतिनिधि का चयन कर विकास की उम्मीदें रखीं थी, लेकिन उन दोनों की सदस्यता रद्द होते ही वार्ड-07 व वार्ड-08 का विकास कहीं न कहीं भेदभाव की भेंट चढ़ता दिख रहा है।

इधर, वार्ड संख्या 08 की सड़क बारिश की वजह से पूरी तरह झील में तब्दील हो गयी है। अन्य वार्डों की हालत भी जल जमाव से काफी खराब है। आम जनता सहित सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों की होती है। पीठ पर बास्ता और हाथों में जूता लेकर विद्यालय जा रहे बच्चे, मानो शाहपुर के विकास की कहानी प्रस्तुत कर रहें हों।

शाहपुर नगर पंचायत में सबसे बड़ी समस्या जल जमाव की है। इसका समाधान कब होगा? जबाब देने में प्रतिनिधि और पदाधिकारी असमर्थ साबित हो रहे है। छोटे से लेकर बड़े प्रतिनिधियों की जानकारी में मामला होने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

जल जमाव की समस्या का स्थायी रूप से समाधान की आवश्यकता

शाहपुर नपं की जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए शाहपुर विधायक राहुल तिवारी भी विधानसभा में प्रश्नात्मक आवाज उठा चुके है। स्थानीय समाजसेवियों ने शाहपुर के नगर कार्यपालक पदाधिकारी से भी मिलकर जल जमाव की समस्या को अवगत कराया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुये निरीक्षण भी किया था। लेकिन समस्या का समाधान कब तक होगा, कहना मुश्किल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular