Homeआरा भोजपुरशाहपुरबायोमीट्रिक मशीन से फर्जी कर्मियों के नाम पर हो रहे खेल का...

बायोमीट्रिक मशीन से फर्जी कर्मियों के नाम पर हो रहे खेल का खुलेगा राज

Biometric Machine : भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में उपस्थिति को लेकर होने वाला फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा। कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

Biometric Machine : भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में उपस्थिति को लेकर होने वाला फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा। कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

  • हाइलाइट : Biometric Machine
    • एनजीओ के द्वारा फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर हो रहे खेल का खुलेगा राज
    • सफाई कर्मियों के ईएसआई और पीएफ में बड़ा फर्जीवाड़ा,एनजीओ पर आरोप

Biometric Machine आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में उपस्थिति को लेकर होने वाला फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा। कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसकी शुरुआत नगर पंचायत के निजी सफाई कर्मचारियों से की जा रही है। कर्मचारियों को रोजाना दो बार हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर इनकी तनख्वाह कट सकती है। शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी न तो सुबह समय से काम पर आते हैं और न ही आठ घंटे काम करते हैं। इसके बावजूद इनकी हाजिरी दर्ज हो जाती है। अब इस काम में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इधर, शाहपुर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का कहना है की एनजीओ के सफाई कर्मचारियों का बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने से 40 कर्मियों से काम कराने के नाम पर हो रहे खेल का राज खुल जाएगा। यहां सबसे ज्यादा सफाई कर्मियों की उपस्थति को लेकर गड़बडियां मिलती रही है। कभी भी 40 सफाई कर्मी नहीं मिले, इसके बावजूद एनजीओ को हर माह 11 लाख 87 हजार से ज्यादा की राशि मिलती रही। बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था से इस पर लगाम लगेगा।

फर्जी कर्मचारियों का बंद होगा खेल : यह सिस्टम लागू हो जाने के बाद नगर पंचायत में कर्मचारियों की उपस्थिति का खेल पकड़ में आ जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थित के नाम पर खेल सबसे ज्यादा होता है। कर्मचारी होते नहीं हैं और उनकी फर्जी उपस्थिति दिखाकर वेतन उठाया जाता है।

उजागर हो चुका है फर्जीवाड़ा: शाहपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की उपिस्थति को लेकर पूर्व में फर्जीवाड़ा भी उजागर हो चुका है। एकरारनामा के शर्तों के मुताबिक 40 सफाई कर्मी एनजीओ को देना है। लेकिन एनजीओ के पास इतने सफाई कर्मी नहीं रहने के बावजूद उनकी उपस्थिति दिखाने का मामला उजागर हुुआ था। वही सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल करने पर उनके पैसे दिन के हिसाब से काट लिए गये। वर्तमान एनजीओ प्रताप सेवा संकल्प गोविंद फूलकान, मुजफ्फरपुर पर सफाई कर्मियों के ईएसआई और पीएफ घोटाले का भी आरोप है।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular