Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर पुलिस की पहल पर खत्म हुआ विवाद, टूटने से बच गया...

शाहपुर पुलिस की पहल पर खत्म हुआ विवाद, टूटने से बच गया दांपत्य जीवन

Shahpur Police: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के प्रयास से एक दांपत्य जीवन टूटने से बच गया।

Shahpur Police Station – Jyoti: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के सराहनीय प्रयास से एक दांपत्य जीवन टूटने से बच गया।

  • हाइलाइट :- Shahpur Police Station- Jyoti
    • अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के प्रयास से एक दांपत्य जीवन टूटने से बच गया
    • पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को दोनों परिवारों की राजी खुशी से खत्म किया

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के सराहनीय प्रयास से एक दांपत्य जीवन टूटने से बच गया। पुलिस ने थाना परिसर में रविवार की शाम को दोनों पक्षों के परिजनों सहित प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। मौके पर अपर थानाध्यक्ष ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को दोनों परिवारों की राजी खुशी से खत्म कर दंपती को खुशी- खुशी अपने घर भेजा।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना अंर्तगत बनकट गांव निवासी (वर्तमान में शाहपुर) युवती की शादी नौ वर्ष पूर्व बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति- पत्नी का जीवन खुशहाल तरीके से बीत रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी और बात इतनी बढ़ गयी कि पत्नी गुस्से में आकर पति को छोड़कर मायके चली गयी।

इधर, दोनों के परिजनों द्वारा टूटते संबंध को देखकर इस मामले को शाहपुर थाना लाया गया। इस पर अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के पहल पर दोनों के परिजनों सहित गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर दोनों दंपती को एक दूसरे के साथ रहने को राजी कर लिया गया। शाहपुर थाना पुलिस के सराहनीय प्रयास से एक दांपत्य जीवन टूटने से बच गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular