HomeNewsबिहारपुलिस अफसरों ने गांव में जाकर लोगों को किया जागरूक

पुलिस अफसरों ने गांव में जाकर लोगों को किया जागरूक

shahpur police officer: पुलिस की सेवाओं को प्राप्त करने हेतु लोगों को दी गई जानकारी

Bihar/Ara/shahpur: पुलिस दिवस सप्ताह के तहत शाहपुर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मी थाना क्षेत्र के कई गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। जन सहभागिता के तहत शाहपुर थाना के दारोगा गांधी जी पाठक, सुहानी कुमारी व राजेंद्र प्रसाद द्वारा पुरुष एवं महिलाओं को कई तरह की जानकारियां दी गई। जिसके तहत उन्हें पुलिस की सहायता के लिए शिकायत के टोल फ्री नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। ताकि आवश्यकता के अनुसार स्थानीय लोग पुलिस की सेवाओं को प्राप्त कर सके।

शिकायत करने हेतु टोलफ्री नंबर 112, 1930 तथा 15545 पर डायल कर शिकायत दर्ज कराते हुए सेवाओ का लाभ उठायें। पुरुष एवं महिला अफसरों द्वारा महिला एवं पुरुषों को आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों के लिए किस तरह से किस नंबर पर शिकायत किया जाए इसकी जानकारी दी गई।

अफसरों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर, महारजा,भरौली, सरना तथा भेड़िया सहित कई गांव में जाकर इसकी जानकारी दी गई।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular