Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर थाना में दीपावली और छठ पूजा को लेकर हुई शांति समिति...

शाहपुर थाना में दीपावली और छठ पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

शांतिपूर्वक दीपावली और छठ पर्व संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। तालाब, नदी व अन्य घाट जहां भी छठ पूजा होनी है, वहां विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है।

Shahpur Thana: शांतिपूर्वक दीपावली और छठ पर्व संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। तालाब, नदी व अन्य घाट जहां भी छठ पूजा होनी है, वहां विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है।

  • हाइलाइट : Shahpur Thana
  • छठ घाट पर सुरक्षा व लाइट का रहेगा पुख्ता प्रबंध
  • शांति में खलल डालनेवालों पर होंगी सख्त कार्रवाई

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शाहपुर नगर पंचायत की मुख्यपार्षद जुगनू देवी समेत थाने के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन,मीडिया कर्मी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। सभी ने पूजा को देखते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए।

शांतिपूर्वक दीपावली और छठ पर्व संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। तालाब, नदी व अन्य घाट जहां भी छठ पूजा होनी है, वहां विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। पूजा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों की तैनाती रहने के साथ उपद्रवी तत्वों से निबटने और सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाने को लेकर विशेष मंथन किया गया। ताकि किसी प्रकार की भ्रांतियाँ या अफवाहें फैलने से रोकी जा सकें। अफसरों ने नगरवासियों से कहा की असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और शांति में खलल डालने की कोई कोशिश करता है, तुरंत सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : शाहपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण, आग से होने वाले हादसों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। इसके साथ ही महापर्व छठ पूजा को लेकर बेहतर साफ सफाई, छठ घाट पर रोशनी आदि की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। विदित रहें की छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के पूजा अर्चना कर सकें, इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम के द्वारा गुरुवार को नगर के सभी छठ घाटों की स्थिति, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं का अवलोकन किया गया था।

वही शांति समिति की बैठक में पूर्व चेयरमैन शारदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव, बिजय कुमार सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, पत्रकार संजय ओझा, पत्रकार विकास पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, कृष्ण कुमार, शंकर सिंह, शशिकांत शर्मा, बंटी पांडेय, मुन्ना तिवारी, कृष्णकांत सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, जमील अख्तर, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, सगीर साह, संजय चतुर्वेदी व समाजसेवी भूटेली महतों, बुंदेला यादव, चंदन पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular