HomeNewsपुण्यतिथि पर याद किए गए सम्भावना स्कूल के संस्थापक स्व. शारदा प्रसाद...

पुण्यतिथि पर याद किए गए सम्भावना स्कूल के संस्थापक स्व. शारदा प्रसाद सिंह

Arrah School:आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित 'शान्ति-स्मृति' सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को पूर्व सहकारिता पदाधिकारी सह सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. शारदा प्रसाद सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

Arrah School:आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति-स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को पूर्व सहकारिता पदाधिकारी सह सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. शारदा प्रसाद सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

jay kumar

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र, प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि बाबूजी की प्रेरणा से आज सम्भावना विद्यालय भोजपुर जिले ही नहीं बल्कि सूबे में अपना नाम रौशन कर रहा हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त कर होनहार छात्र-छात्रा उच्च पदों पर आसीन होकर देश में विद्यालय का नाम बढ़ा रहे हैं।

प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि बाबू जी का शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से ही हमारा समाज व देश तरक्की कर सकता है। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने एवं विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। Arrah School

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular