HomeNewsक्राइमपैसा देने से मना करने पर आरा के आभूषण व्यवसायी को मारी...

पैसा देने से मना करने पर आरा के आभूषण व्यवसायी को मारी गोली

Sheetal Tola Ara Crime: टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले की रविवार की रात की घटना

jay kumar
  • चिकित्सक डाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर मरीज की बचायी जान
  • आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा कारोबारी का इलाज

Bihar/Ara: आरा शहर टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में रविवार की रात एक आभूषण कारोबारी को गोली मार दी गयी। गोली उनके दाहिने साइड पंजरी में लगी है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

Sheetal Tola Ara Crime: जख्मी व्यवसायी शीतल टोला निवासी स्व. सुनील प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन सोनी हैं। उनकी थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोली में आभूषण की दुकान है। घटना के पीछे पैसा मांगने का विरोध करना बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस दौरान पुलिस ने जख्मी व्यवसायी और उनके परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

चिकित्सक डाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर मरीज की बचायी जान

आरा शहर के शीतल टोला बुढ़िया माई मंदिर के समीप रविवार की रात अपराधियों की गोली से जख्मी युवक का ऑपरेशन चिकित्सक डॉ. विकास ने किया, उन्होंने युवक का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

ऑपरेशन के उपरांत चिकित्सक डाक्टर विकास ने बताया कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा। 11 बजे रात को युवक को गोली लगी थी। दाहिने तरफ पेट में लगी गोली आरपार हो गई थी। गोली लगने से युवक की छोटी एवं बड़ी आंत क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे काफी ब्लीडिंग हो गया था। तत्काल युवक को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया, उसके लैट्रिन का रास्ता पेट के रास्ते से होकर बनाया गया है। एक-दो महीने के बाद उसे अपनी जगह पर स्थापित कर दिया जाएगा। मरीज की स्थिति ठीक है। हालाकि उसे अभी 72 घंटे ऑब्जरवेशन रखा गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular