HomeNewsभोजपुर में पिता ने अपने ही पुत्र को मारी गोली

भोजपुर में पिता ने अपने ही पुत्र को मारी गोली

Shivam Singh shot: बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां पिता ने अपने ही पुत्र को गोली मार दिया। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में बुधवार सुबह की है। जख्मी को बाये साइड पीठ में गोली लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह का 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह है।

Shivam Singh shot: बाबू बाजार आरा निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Shivam Singh shot

इधर, जख्मी युवक शिवम कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह वह बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। उसी दौरान वरुणा गांव स्थित पोखरा के समीप एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद लोग आ धमके और उसे पीठ में पीछे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक को उसके पिता ने ही गोली मारी है। हालांकि जख्मी को उसके पिता ने क्यों गोली मारी, इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण कुमार ने बताया कि बाप-बेटे के बीच किसी कारण आज सुबह विवाद हुआ था। जिसके बाद उसके पिता ने उसे गोली मार दी है।

सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने के पीछे लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई थी। गोली लगने के कारण बाएं साइड पेट में बड़ा होल हो गया था और काफी खून भी बह गया था। अभी ऑपरेशन कर जख्मी युवक के बॉडी से गोली निकाल दिया गया है एवं पेट खोल कर उसके डैमेज पार्ट्स को भी रिपेयर कर दिया गया है। तत्काल उसे अभी चार यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा। हालांकि मरीज की स्थिति अभी सिक्योर है। बावजूद इसके अभी उसे 72 घंटा तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular