Homeबिहारआरा भोजपुरसड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

Shobhi Tola road accident: शाहपुर थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के बताए जाने के अनुसार अज्ञात युवक सड़क पार कर एक ओर से दूसरी ओर जा रहा था। उसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

  • शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला गांव के समीप सोमवार की रात घटी घटना

Bihar/Ara: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला (Shobhi Tola road accident) गांव के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर शाहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

वही शाहपुर थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के बताए जाने के अनुसार अज्ञात युवक सड़क पार कर एक ओर से दूसरी ओर जा रहा था। उसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular