HomeNewsक्राइमऑपरेशन कर छह लोगों के शरीर से निकाला गया छर्रा

ऑपरेशन कर छह लोगों के शरीर से निकाला गया छर्रा

ऑपरेशन कर छह लोगों के शरीर से निकाला गया छर्रा
डाॅ. विकास सिंह ने सदर अस्पताल में निकाला छर्रा
आरा। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में दो दिन पूर्व मारपीट एवं फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जहां सर्जन डॉ. विकास सिंह ने जख्मियों का ऑपरेशन कर छर्रा निकाला गया। डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायलों में डमरुआ निवासी राजा बाबू, आदित्य कुमार, विशाल कुमार, मनीष कुमार, अमन कुमार एवं सुनीता कुमारी है। सभी लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में छर्रा लगा था। जिसे निकाल दिया गया। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में सी-आर्म मशीन के आ जाने से ऑपरेशन में काफी सुविधा हो गई है। सी-आर्म मशीन की सहायता से घायलों के शरीर से छर्रा निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान मूर्छक के रूप में डॉ. कलीम अहमद रहें। बता दें की भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डमरूआ गांव में रोडरेज के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए थे।। वहीं मारपीट दौरान एक किशोरी घायल हो गई थी। सभी जख्मियो को इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार जख्मियो में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, उसकी पुत्री सुनीता कुमारी, भतीजा विशाल कुमार, मनीष कुमार, आदित्य कुमार एवं अमन कुमार है। इधर, आदित्य कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई विशाल कुमार शुक्रवार की शाम बाजार से साइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के ही बाइक सवार दो युवकों द्वारा उसके साइकिल में टक्कर मार दी गई थी। जिसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। हालांकि शुक्रवार को बात खत्म हो गई थी। रविवार की सुबह जब उसके बड़े पापा श्रीभगवान कुशवाहा बाजार जा रहे थे। तभी उक्त युवक के परिजनों द्वारा उनके साथ मारपीट किया जाने लगा। उन्हें पीटता देख जब सभी लोग वहां पहुंचे। तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular