Homeबिहारआरा भोजपुरआहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, घर में मचा...

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, घर में मचा हाहाकार

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित आहार में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ।

Kaushal Singh – Shrirampur : भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित आहार में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ।

  • हाइलाइट : Kaushal Singh – Shrirampur
    • पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित आहार में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया। शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कौशल सिंह है। पेशे से मजदूर था।

इधर, मृतक के बड़े भाई राम बाबू सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह गांव के बधार में शौच करने गया था। इसके बाद जब वह पानी छूने के लिए आहर के किनारे गया। उसी दौरान वह आहर में गिरकर डूब गया। जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

रविवार की सुबह गांव का जब कुछ युवक बधार में गये। तब आहर में उसका शव पडा देखा। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular