Homeबिहारआरा भोजपुरशादी समारोह से घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा,...

शादी समारोह से घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

  • सिकरौल गांव स्थित लाइन होटल के समीप हुई घटना
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Sikraul road accident आरा: भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव स्थित लाइन होटल के समीप मंगलवार की सुबह शादी समारोह से लौट रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी 73 वर्षीय जैनुद्दीन है। वे पेशे से मजदूर थे।

इधर, मृतक के भतीजे मो. शाहिद ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि तीन दिन पूर्व वह सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के लबना गांव अपने पहचान के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। Sikraul road accident: मंगलवार की सुबह जब वह वापस लौट रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके स्थानीय थाना द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर मृतक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular