Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर पुलिस अधीक्षक ने कृष्णगढ़ थाने का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने कृष्णगढ़ थाने का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

Krishnagarh Thana: भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा शनिवार को कृष्णगढ़ थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • एससी-एसटी कांड का 60 दिन के अंदर निस्तारण करने हेतु दिशा-निर्देश
    • अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

आरा। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा शनिवार को कृष्णगढ़ थाना (Krishnagarh Thana) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की गई।

सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी कांड का 60 दिन के अंदर निस्तारण करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधान कर्ता के खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए भी चेताया गया। इसके साथ ही लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

इसके अलावा अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के कार्य को संपन्न करने का निर्देश दिया गया और साथ ही सभी को प्राथमिकी की कॉपी अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया और इसके अतिरिक्त सभी चौकीदारों को अवैध शराब अवैध बालू खनन और अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में सही समय पर थाना दर्ज को सूचना देने और कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त अन्य कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश थाना अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी को दिए गए जो प्रतिदिन के पुलिसिंग से संबंधित थे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular