Homeबिहारआराजनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी...

जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी समस्या

Ara Town police station: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को नगर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Ara Town police station
    • त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

      आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को नगर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मामले को सुनकर उनके त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आए। कुछ मामले केशव से भी संबंधित है।

एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। विगत 11 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक द्वारा नवादा थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में एकत्रित हुए। एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बता दे की एसपी का जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आगामी 18 दिसंबर (गुरुवार) को आरा मुफस्सिल थाना में, 20 दिसंबर (शनिवार) को पीरो थाना में, 25 दिसंबर (गुरुवार) को उदवंतनगर थाना में तथा 27 दिसंबर (शनिवार) 25 को जगदीशपुर थाना में आयोजित किया जाएगा। जनता से संबंधित समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का यह बेहतरीन अवसर है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular