Homeबिहारआरातनिष्क शोरुम डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

तनिष्क शोरुम डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

SP Raj - Ara Tanishq showroom: आरा नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के समीप तनिष्क शोरूम में सोमवार को हुई भीषण डकैती कांड का खुलासा कर दिया गया है।

SP Raj – Ara Tanishq showroom: आरा नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के समीप तनिष्क शोरूम में सोमवार को हुई भीषण डकैती कांड का खुलासा कर दिया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: SP Raj – Ara Tanishq showroom
    • 10 करोड़ 9 लाख रुपए के सोने के आभूषण की हुई थी लूट
    • लूटा गया 70 प्रतिशत सोने का आभूषण और लाइसेंसी हथियार बरामद
    • डकैती कांड में इस्तेमाल दो पिस्टल, पांच गोली भी बरामद
    • एसपी राज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

आरा: नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के समीप तनिष्क शोरूम में सोमवार को हुई भीषण डकैती कांड का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने डकैती कांड में शामिल 2 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से करीब लूटा गया करीब 70 प्रतिशत सोने का आभूषण, दो पिस्टल, दस गोली बरामद एवं डकैती में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ। वही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुरक्षा गार्ड का लाइसेंसी हथियार भी हाइवे के किनारे से बरामद कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गई।

एसपी ने बताया कि शहर के शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधियों ने करीब 10 करोड़ 9 लाख रुपए के आभूषण लूट लिए गए थे। अपराधियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की वही सुरक्षा गार्ड का लाइसेंसी हथियार भी लूट ले गये।

घटना के महज कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाग रहे लुटेरों को घेर लिया। बडहरा के बबुरा छोटकी पुल के पास अपने को घिरता देख लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लग गई, उनके पास से दो झोला में लूट गया आभूषण, दो पिस्टल एवं पांच गोली बरामद किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी सारण जिले के हैं। छह अपराधी शोरूम में अंदर घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिए थे। इसमें कुछ अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता है। इसके बारे में पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने रात्रि में ही हाईवे के किनारे फेंका गया लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूट गया 70 प्रतिशत सोने का आभूषण बरामद कर लिया गया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular