HomeNewsबिहारभोजपुर में आपके द्वार 'जनता दरबार सह भ्रमण' कार्यक्रम का आगाज 11...

भोजपुर में आपके द्वार ‘जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम का आगाज 11 से

Special initiative by Bhojpur SP: भोजपुर एसपी जिले के विभिन्न थानो में अब जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

  • हाइलाइट: Special initiative by Bhojpur SP
    • पुलिस अधीक्षक भोजपुर की विशेष पहलः
    • आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निवारण
    • पुलिस-जनता संबंध मजबूत और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना मुख्यं उद्देश्य

आरा। भोजपुर एसपी जिले के विभिन्न थानो में अब जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस दौरान वे सीधे आम जनता से जुड़कर उनके मामले को सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान करेंगे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूबे के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दिसंबर 2025 में जिले के विभिन्न थानों में ‘जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधे जुड़कर मामलों को सुनने और उनका त्वरित समाधान करना है। पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भ्रमण किया जाएगा। अ

गामी 11 दिसंबर (गुरुवार) को आरा नवादा थाना, 13 दिसंबर (शनिवार) को आरा नगर थाना, 18 दिसंबर (गुरुवार) को आरा मुफस्सिल थाना, 20 दिसंबर (शनिवार) को पीरो थाना, 25 दिसंबर (गुरुवार) को उदवंतनगर थाना तथा 27 दिसंबर (शनिवार) को जगदीशपुर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित है।

एसपी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को अपने थाने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को सीधे रखें, ताकि उन समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular