Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में सड़क हादसे में छात्र की मौत, दोस्त जख्मी

आरा में सड़क हादसे में छात्र की मौत, दोस्त जख्मी

Ankit paswan Arrah-इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा शहर के नवनिर्मित पूर्वी ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के नवनिर्मित पूर्वी ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी  के अनुसार मृतक शहर के जवाहर टोला निवासी वीरेंद्र पासवान उर्फ चुन्नू पासवान का 18 वर्षीय पुत्र Ankit paswan Arrah अंकित कुमार है। वह इसी वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल से मैट्रिक पास किया था। जबकि जख्मी उसका दोस्त पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र सागर कुमार है। वह बचपन से ही जवाहर टोला मोहल्ले में अपने नानी के घर रह कर पढ़ाई करता था।

Ankit paswan Arrah
आरा में सड़क हादसे में छात्र अंकित पासवान की मौत, दोस्त जख्मी

पढ़ें- बीसीसीआई ने क्या कहा अपने विदेशी खिलाडियों से ?

इधर, मृतक Ankit paswan Arrah के परिजनों ने बताया कि आज सुबह दोनों बाइक से अपने दोस्त सागर कुमार के साथ पूजा के लिए फूल लाने गया रेलवे स्टेशन था। जब दोनों वापस बाइक से घर लौट रहा थे। इसी बीच प्राइवेट बस स्टैंड स्थित न्यू ओवर ब्रिज पर उनकी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

पढ़ें- अश्लीलता की हांडी में लोकप्रियता की खिचड़ी पकाते भोजपुरी गायक

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी बाइक चला रहे अंकित कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आये जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

पढ़ें- किसके परामर्श से लालू यादव के पार्टी का नाम रास्ट्रीय जनता दल रखा गया था ?

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular