Homeआरा भोजपुरबिहियाट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम
आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के हुलास टोला गांव निवासी स्व. लक्ष्मण यादव का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। वह इंटर का छात्र था। इधर, मृतक के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि वह आरा ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। हर रोज की तरह वह आज सुबह भी आरा ट्यूशन पढ़ने आया था। वापस लौटने के क्रम में वह कौड़िया गांव के मुखिया के घर किसी काम से गया था। जब वापस वहां से ट्रेन से घर लौट रहा था। उसी बीच यह घटना घट गई। इसके बाद उसके दोस्तों द्वारा फोन से परिजनों को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में माफ कबूतरी कुंवर व दो भाई रविंदर यादव एवं बाल्मीकि यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां कबूतरी कुंवर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular