Homeराजनीतछात्र राजद के पुनः बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बने भोजपुर के आलोक रंजन

छात्र राजद के पुनः बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बने भोजपुर के आलोक रंजन

Bihar/Ara: छात्र राष्ट्रीय जनता दल (Student RJD Bihar) के नवमनोनित बिहार प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने प्रदेश कमिटी का विस्तार किया है। श्री यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार और राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के परामर्श के उपरांत भोजपुर ज़िला के छात्र नेता आलोक रंजन को बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है। आलोक के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्र- छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Student RJD Bihar: बताते चलें कि आलोक रंजन को लगातार पांचवीं बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व बिहार सरकार में मंत्री श्री तेजप्रताप यादव ने संगठन की मज़बूती के लिए आलोक को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया था। अब पुनः एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान आलोक के हाथों सौंपी गयी है।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रभार जिला भोजपुर अंतर्गत आरा के रहने वाले आलोक अपने कड़े संघर्षो के बदौलत तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के करीबी माने जाते है। एनडीए सरकार में हुए एसएससी एग्ज़ाम घोटाला, बी॰एड॰ फ़ीस वृद्धि मामला, वीकेएसयू में बी॰एड॰ नामांकन घोटाला, अग्निपथ योजना को वापस लेने सहित कई छात्र आंदोलनो से अपनी पहचान बना चुके आलोक को छात्र राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर छात्र-छात्राओं में भी ख़ुशी का माहौल है।

मनोनयन के बाद नये प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा की पार्टी ने जिस आशा के साथ मुझे यह कार्यभार सौंपा है मै उसपर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा साथ ही छात्र-छात्राओं के हक़ और अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहूँगा।

आलोक के मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह उर्फ़ लोहिया जी, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ़ मंटू तिवारी, आरा सदर के पूर्व विधायक मो. नवाज़ आलम उर्फ़ अनवर आलम, बड़हरा के पूर्व विधायक सरोज यादव, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, भोजपुर ज़िलाध्यक्ष वीरबल यादव, ज़िप सदस्य शैलेंद्र कुमार, प्रो. संजय त्रिपाठी, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, प्रो. संजय कुमार सहित छात्र नेता अनुराग पाण्डेय, अमित ठाकुर, मुन्ना सम्राट, अनुज यादव, वतन प्रभात, रवि आनंद आदि ने बधाई दिया है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular