Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर सड़क हादसे में कार सवार दारोगा की मौत, ट्रक चालक जख्मी

शाहपुर सड़क हादसे में कार सवार दारोगा की मौत, ट्रक चालक जख्मी

बक्सर के रहने वाले थे मृत दारोगा, आरा के यातायात थाना में थे पोस्टेड

Shahpur road accident: शाहपुर थाना क्षेत्र के ईटवा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह ट्रक एवं कार की सीधी भिड़ंत में हुआ हादसा

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Shahpur road accident
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • बक्सर के रहने वाले थे मृत दारोगा, आरा के यातायात थाना में थे पोस्टेड

आरा,बिहार। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ईटवां गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे दारोगा की घटना मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि ट्रक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। वही टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पुर तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सातो सिमरी दूधी पट्टी निवासी मो.बबन मियां के 52 वर्षीय पुत्र मो.जलालुद्दीन है। वर्तमान में वह आरा नगर थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते थे। वर्तमान में वह शहर के ट्रैफिक थाना में दारोगा के रूप में कार्यरत थे। इसके पूर्व वह पटना में पोस्टेड थे। हालांकि उनका तबादला सारण (छपरा) जिले में हो गया था। एक माह बाद वह सारण (छपरा) में ज्वाइन करने वाले थे।

Inspector Jalaluddin - शाहपुर सड़क हादसे में कार सवार दारोगा की मौत

जबकि जख्मी ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले निवासी परधारी सिंह का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार है। उधर, सूचना पाकर ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, ट्रैफिक थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सहित ट्रैफिक थाना के अन्य कई पुलिसकर्मी आरा अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

इधर, मृतक के बेटे मो. इरफान ने बताया कि वह बकरीद को लेकर छुट्टी लेकर घर पर थे। शनिवार की सुबह बकरीद (कुर्बानी) को लेकर वह घर से खुद कार चला कर अपने गांव सातो सिमरी दूधी पट्टी जा रहे थे। उसी दौरान शाहपुर के इटवा गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular