Harendra Kumar Singh : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में मंगलवार की सुबह हृदय गति रूक जाने के कारण एक दारोगा की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Harendra Kumar Singh
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में मंगलवार की सुबह घटी घटना
20 मई(बुधवार)आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में मंगलवार की सुबह हृदय गति रूक जाने के कारण एक दारोगा की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के रजेया गांव निवासी स्व. जगदेव सिंह के 59 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह है। वे दारोगा थे। फिलवक्त नवादा थाना के डायल 112 नंबर में कार्यरत थे। वर्तमान में वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में कुछ वर्ष से अपना मकान बनाकर रहते थे।
Harendra Kumar Singh : अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए
इधर, मृतक के नाती सिल्टू कुमार ने बताया कि सोमवार को घर में कुछ रिपेयरिंग का काम हुआ था। मंगलवार की सुबह वह सो कर उठे और घर के बाहर दरवाजे के सामने सड़क किनारे पड़े बालू को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक वहीं पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार दारोगा की मौत हृदयगति रुक जाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

