HomeNewsक्राइममहिला की गला दबाकर हत्या, घर में मचा कोहराम

महिला की गला दबाकर हत्या, घर में मचा कोहराम

Sudha Devi murdered in Savna: मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इमादपुर थाना क्षेत्र के सवना गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा। भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के सवना गांव में मंगलवारवार की सुबह एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका इमादपुर थाना क्षेत्र के सवना गांव निवासी चितरंजन राय की 30 वर्षीया पत्नी सुधा देवी है।

इधर, अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के सौवजपुर गांव निवासी मृतका के पिता विश्राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुधा देवी की शादी इमादपुर थाना क्षेत्र के सवना गांव निवासी चितरंजन राय से वर्ष 2012 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों द्वारा बराबर पैसे की मांग की जाती थी। जिसको लेकर उनके बीच बराबर झगड़ा भी होता था।

Sudha Devi murdered in Savna:ससुर, देवर एवं चचेरी सास पर गला दबाकर मारने का आरोप

Sudha Devi murdered in Savna

विश्राम शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की बेटी की मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर वे बेटी के ससुराल पहुंचे। लेकिन ससुराल वाले फरार थे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता विश्राम शर्मा ने उसके ससुर, देवर एवं चचेरी सास पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।

वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट मृतका के पिता द्वारा बताए जाने के अनुसार उसकी मौत गला दबाकर मारने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतका आपने तीन बहनो में दूसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां सुशीला देवी, दो बहन रानी देवी प्रियंका देवी एवं एक बाहर नीरण कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर मे कोहराम मच गया है। 

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular