Homeबिहारआरा भोजपुरपुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित ने किया समर्पण

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित ने किया समर्पण


Surrender of Bengali Yadav in court: पुलिसिया दबिश के कारण आरा न्यायालय में किया समर्पण

Bihar/Ara: भोजपुर के उदवंतनगर पुलिस की अभिरक्षा से 2 दिन पूर्व फरार आरोपी ने पुलिसिया के कारण बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। वह लूट कांड के मामले में आरोपित था। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने बुधवार को दी,

उन्होंने बताया कि उदवंतनगर थाना की हाजत से 2 दिन पहले एक लूट कांड में गिरफ्तार अभियुक्त बंगाली यादव लघुशंका करने के बहाने चौकीदार से हाथ छुड़ा कर भाग गया था। पुलिस विगत दो दिन से लगातार उसके छिपने वाले विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच अभियुक्त ने पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular