HomeNewsबिहारआरा के खिलौना दुकानदार की पटना के होटल में मिला शव

आरा के खिलौना दुकानदार की पटना के होटल में मिला शव

Tanveer Ahmed बेटी के जन्मदिन पर खरीदारी के लिए घर से पटना गया था दुकानदार

jay kumar

पटना स्टेशन के समीप दुरौंधा स्थित एक होटल के कमरे में मिला शव

खबरे आपकी आरा: आरा शहर के एक खिलौना दुकानदार की पटना के एक होटल में दम घुटने से मौत मामले की खुदकुशी की आशंका व्यक्त की गयी है। उसका शव पटना स्टेशन के समीप एक होटल से बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतक आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जैन स्कूल कैंम्पस डीटी रोड निवासी स्व. नसीर अहमद का पुत्र तनवीर अहमद है।

बताया जाता है कि उनका जैन स्कूल के समीप खिलौना वाला दुकान है। वे 11 अप्रैल (सोमवार) की सुबह करीब साढे़ दस बजे समान के खरीदारी के सिलसिले में पटना के लिए निकले। उनकी मोबाइल पर शाम 6 बजकर 45 मिनट पर परिवार के सदस्यों से बात भी हुई। उसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार संपर्क किया जा रहा था। लेकिन बात नहीं हो पायी। इसके बाद से ही परिजन काफी परेशान थे। वे अपने स्तर से खोजबिन किए। लेकिन कुछ पता नही चला।

Tanveer Ahmed

Tanveer Ahmed के छोटे भाई ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का सनहा

मंगलवार की दोपहर मृतक के छोटे भाई फैज अहमद द्वारा आरा के टाउन थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था । पुलिसिया जांच के दौरान उनके मोबाइल का लोकेशन पटना स्टेशन के दुरौंधा स्थित एक होटल के समीप मिला। जब परिवार वाले वहां के होटल में सम्पर्क कर फोटो दिखाया। तब होटल वाले ने बताया कि उक्त व्यक्ति ठहरे हुए हैं। जब परिजन कमरे के पास गये तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया, जहां कमरे के बेड पर उनका शव पड़ा हुआ था।

बताया जाता है कि उन्होने अपने सर में पाॅलीथीन डालकर गर्दन के पास सेलोटेप से पुरी तरह बांध लिया। दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। एक साल पूर्व उनके पिता का निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चियां है। बताता जाता है कि उनकी एक बच्ची का सोमवार को जन्मदिन भी था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular