Homeराजनीतव्यवसायियों की क्षति राहत को विधानसभा में करूंगा मांग: सुदामा प्रसाद

व्यवसायियों की क्षति राहत को विधानसभा में करूंगा मांग: सुदामा प्रसाद

Tarari MLA:तरारी विधायक ने बिहिया के व्यवसायियों संग की बैठक

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/बिहिया/जितेंद्र कुमार: बिहिया नगर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार विधानसभा में पुस्तकालय समिति के सभापति सह तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने बिहिया के व्यवसायियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान व्यवसायियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया.

Tarari MLA:बैठक में बिहिया पहुंचे तरारी विधायक से व्यवसायियों ने की मांग

Tarari MLA

इस दौरान व्यवसायियों ने विधायक से विगत दो वर्षों के कोरोना काल में हुई क्षति पर सरकार द्वारा राहत दिलवाये जाने की मांग की गयी जिस पर विधायक ने मामले को विधानसभा में उठाये जाने का आश्वासन दिया.

बैठक की अध्यक्षता गोपाल जी प्रसाद ने किया. बैठक में व्यवसायी विकास केशरी, दीपक कुमार आलोक, दीपक केशरी, सुनील कुमार, विक्रम कुमार, रकीब, विशाल कुमार, देव कुमार शर्मा, लालबाबु साह, नन्दजी, मुन्ना चन्द्रवंशी समेत दर्जनों व्यवसायी मौजूद रहे.

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular