TB screening Bhojpur: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आरबीएसके टीम को जिले में व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान के सफल संचालन हेतु रवाना किया गया।
- हाइलाइट: TB screening Bhojpur
- टीबी स्क्रीनिंग अभियान के सफल संचालन हेतु टीम रवाना
आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आरबीएसके टीम को जिले में व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान के सफल संचालन हेतु रवाना किया गया। यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान अगामु 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिले में कुल 6,85,647 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के दौरान स्क्रीनिंग किए गए सभी व्यक्तियों का विवरण निक्षय पोर्टल पर अद्यतन किया जाएगा, जिससे मरीजों की समयबद्ध पहचान, उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को मिशन मोड में संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा टीबी के अन्य लक्षण हों तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अवसर पर सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




