Homeबिहारआराशिक्षिका पिंकी कुमारी राजस्तरीय टीएलएम मेला 2.0 के लिए चयनित

शिक्षिका पिंकी कुमारी राजस्तरीय टीएलएम मेला 2.0 के लिए चयनित

Teacher Pinky Kumari: आरा शहर के बिचली रोड निवासी शिक्षिका पिंकी कुमारी गणित संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय टीएलएम मेला के लिए चयनित हुई।

Teacher Pinky Kumari: आरा शहर के बिचली रोड निवासी शिक्षिका पिंकी कुमारी गणित संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय टीएलएम मेला के लिए चयनित हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Teacher Pinky Kumari
    • जिलास्तरीय टीएलएम मेला में प्रथम पुरस्कार से हुई सम्मानित

आरा: जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मिशन निपुण बिहार के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 के लिए आरा में आयोजित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स) मेला 2.0 में आरा शहर के बिचली रोड निवासी शिक्षिका पिंकी कुमारी गणित संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय टीएलएम मेला के लिए चयनित हुई।

पिंकी कुमारी प्राथमिक विद्यालय गुलाब छपरा, मटुकपुर पंचायत बड़हरा प्रखंड में राज्यकर्मी के रूप में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर द्वारा पिंकी कुमारी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महिला शिक्षिका का चयन राज्यस्तरीय टीएलएम मेला में होने से जिले के लोगों में खुशी व्यक्त की गई। शिक्षक समूह और शहर वासियों ने महिला शिक्षिका को दी बधाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिक्षिका के चयन से जिले में महिला सशक्तिकरण का एक और अध्याय जुड़ गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular