Homeबिहारआराआरा में शिक्षकों ने तेजस्वी यादव को सौंपा 04 सूत्री मांगों का...

आरा में शिक्षकों ने तेजस्वी यादव को सौंपा 04 सूत्री मांगों का ज्ञापन

Tejashwi Yadav - Ara: तेजस्वी यादव ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि आगामी बजट सत्र में इसे बिहार विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा

Tejashwi Yadav – Ara: तेजस्वी यादव ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि आगामी बजट सत्र में इसे बिहार विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा

  • हाइलाइट्स: Tejashwi Yadav – Ara
    • शिक्षकों की समस्याओं को लेकर तेजस्वी यादव को ज्ञापन सौंपा, बजट सत्र में उठाने का दिया आश्वासन:-मंटु

Tejashwi Yadav – Ara आरा: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भोजपुर आगमन पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, भोजपुर इकाई के तरफ से संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल आरा परिसदन में उनसे मिलने पहुंचा। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने 04 सूत्री मांगों का ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव को सौंपा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी बजट सत्र में इसे बिहार विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
शिक्षकों की प्रमुख समस्या
01– सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के जगह सहायक शिक्षक का नामकरण किया जाए।
02– नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के पश्चात सेवा निरंतरता बरकरार रखते हुए सहायक शिक्षक बनाया जाए।
03– नियोजित शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानान्तरण किया जाए।
04– नियोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन लागु किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह एवं हरेन्द्र कुमार सिंह प्रमुख थे। विदित रहें की 22 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम और नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular