Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया प्रखंड के तीयर गांव में गेहूं काटने के विवाद में फायरिंग,...

बिहिया प्रखंड के तीयर गांव में गेहूं काटने के विवाद में फायरिंग, दो गिरफ्तार

Teer police station: भोजपुर जिला अंतर्गत तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग

Teer police station: भोजपुर जिला अंतर्गत तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग करने के मामला सामने आया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Teer police station
    • रामजी यादव और अजय कुमार के आपसी विवाद में फायरिंग की घटना
    • पुलिस ने अखिलेश कुमार और मुन्ना राय को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरा/बिहिया: भोजपुर जिला अंतर्गत तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर दो पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि रामजी यादव और अजय कुमार के बीच तू-तू मैं-मैं करते करते फायरिंग कर दी गयी। इस मामले में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की गयी, जिसमें पुलिस ने अखिलेश कुमार और मुन्ना राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग की घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular