Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर: ट्रक एवं ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, चालक की मौत

भोजपुर: ट्रक एवं ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, चालक की मौत

Teerthkaul:भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात ट्रक एवं ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Teerthkaul
  • इलाज के लिए संदेश अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात घटी घटना

आरा/संदेश। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात ट्रक एवं ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा गांव निवासी दयाल राम का 28 वर्षीय पुत्र मुखदेव राम उर्फ विक्की है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। संदेश के चेला गांव स्थित ईंट भट्टा पर ट्रैक्टर चलाता था।

इधर, मृतक के बड़े भाई सुइयां देव राम ने बताया कि वह बुधवार की रात ट्रैक्टर पर ईट लोड कर संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव उतारने गया था। जब वह वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान तीर्थकौल ब्रह्म बाबा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय थाना द्वारा उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular