Homeबिहारआराआरा में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सीधा संवाद

आरा में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सीधा संवाद

Tejashwi Yadav in Ara: तेजस्वी यादव ने विभिन्न प्रखंडों के पंचायत अध्यक्षों से संगठन के कई पहलुओं पर सीधा संवाद किया। कहा कि पंचायत स्तर पर फीडबैक के बाद ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जायेगा।

Tejashwi Yadav in Ara: तेजस्वी यादव ने विभिन्न प्रखंडों के पंचायत अध्यक्षों से संगठन के कई पहलुओं पर सीधा संवाद किया। कहा कि पंचायत स्तर पर फीडबैक के बाद ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जायेगा।

  • हाइलाइट्स: Tejashwi Yadav in Ara
    • कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम के लिए आरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा-महंगाई से भी लोग त्रस्त
    • सरकार बनने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए योजनाओं को प्रमुखता देने की बात कही
    • आरा परिसदन में किया प्रेस वार्ता और धनुपरा में कार्यकर्ताओं के साथ किया सीधा संवाद

Tejashwi Yadav in Ara आरा: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरा के धनुपरा स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके पूर्व आरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार की डबल इंजन की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जमीन स्तर पर पार्टी का विस्तार और लोगों से फीडबैक लेना है। कहा कि बिहार की डबल इंजन की वर्तमान सरकार से किसान व मजदूर से लेकर हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम पर है और महिलाएं भी महंगाई की मार झेल रही हैं। हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत हर माह ढाई हजार रुपये का सहयोग किया जायेगा। बिहार में बिजली महंगी है और स्मार्ट मीटर से ग्रामीण परेशान हैं। सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली हर माह फ्री में मिलेगी। बुजुर्गों के साथ दिव्यांग और विधवा पेंशन को बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह किया जायेगा। कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। विधि व्यवस्था फेल है। अपराधी बेलगाम हैं और अधिकारियों को आम लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं है।

प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, राज्यसभा सांसद संजय यादव, संगठन के जिला प्रभारी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक राहुल तिवारी, किरण देवी, रामविशुन लोहिया, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव, अरुण यादव, सरोज यादव, भाई दिनेश, अनवर आलम, पूर्व एमएलसी लालदास राय, नंद किशोर यादव, जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, हीरा ओझा, धनंजय यादव, मुकेश यादव व आलेक रंजन समेत कई नेता थे।

सीएम की प्रगति यात्रा को बताया दुर्गति यात्रा: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताया और कहा कि दो अरब से अधिक रुपये सरकारी खजाने से खर्च कर नीतीश कुमार यात्रा पर निकले हैं। कई जगहों पर पुल-पुलिया और सड़क निर्माण का काम अधूरा है। अधूरे कार्यों को कपड़े से ढंक दिया जा रहा है। शराबबंदी के बाद भी शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। लेकिन, अधिकारी बहाना बनाते हैं और मौत का दूसरा कारण बताते हैं।

गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटता था, अब लाठी से पिटाई हो रही: सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में हमने सरकार में रहकर पांच लाख नियुक्ति पत्र बांटा था और अब जेपी गोलंबर के पास छात्रों और अभ्यर्थियों को लाठी से पीटा जा रहा है। राजद के सरकार में रहते कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है। फॉर्म भरने पर भी जीएसटी लगा दिया गया है।

बिहार के लोगों को नया और बेहतर विकल्प मिलेगा: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोगों को अबकी बार नया और बेहतर विकल्प मिलेगा। कारण कि पुराना बीज होने से उत्पादन कम हो जाता है। अब लोगों को नया बीज बोना होगा, तब जाकर नई पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। हम पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। यात्रा पूरी होने पर आगे की तैयारी की जायेगी।

महिलाओं और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से किया संवाद : तेजस्वी यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धनुपरा स्थित रिसॉर्ट में महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने तेजस्वी यादव के 17 महीने की सरकार में रहने के दौरान के अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया। तेजस्वी ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है।

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद: इसके बाद तेजस्वी ने अपने दूसरे सत्र के कार्यक्रम कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने उनका स्वागत किया और अध्यक्षता की। तेजस्वी यादव ने विभिन्न प्रखंडों के पंचायत अध्यक्षों से संगठन के कई पहलुओं पर सीधा संवाद किया। पंचायत स्तर पर चिह्नित अध्यक्षों से स्थानीय समस्याओं और पार्टी संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि पंचायत स्तर पर फीडबैक के बाद ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए काम नहीं करने वाले और टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के विरोध में काम करने वालों पर कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी, युवा राजद अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जिला सचिव राकेश यादव, रजनीश यादव, सोनू राय, राजीव रंजन उर्फ पिंकु भइया, पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव, युवा राजद के भीम यादव, सनोज यादव, चलू यादव, गांधी यादव, हाकिम प्रसाद, मुन्ना सम्राट, अमित ठाकुर, अनुज यादव, विनोद चंद्रवंशी, मुराद हुसैन, आशा पासवान व पप्पू शर्मा समेत कई थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular