Homeचर्चित न्यूजप्रेमी से बातचीत करने से रोका, तो पत्नी ने पति पर करवा...

प्रेमी से बातचीत करने से रोका, तो पत्नी ने पति पर करवा दी फायरिंग

वह आरा नवादा थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी सह मर्चेंट नेवी के सेकंड आफिसर रंजीत कुमार की पत्नी है

Sweety and Sagar Love: नवादा थाना पुलिस द्वारा महिला पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित उसके घर से की।

  • हाइलाइट: Sweety and Sagar Love
  • मर्चेंट नेवी के ऑफिसर की पत्नी ने प्रेमी को हथियार खरीदने के लिए दिए थे 50 हजार
  • प्रेमी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मर्चेंट नेवी के अफसर की पत्नी गिरफ्तार

आरा। मर्चेंट नेवी के सेकेंड अफसर की पत्नी ने अपने प्रेमी के माध्यम से पति पर फायरिंग करवा दी। फायरिंग के लिए अपनी प्रेमी को 50 हजार दिए थे। इस बात का खुलासा प्रेमी के हैदराबाद से हुई गिरफ्तारी के बाद हुआ। गिरफ्तार प्रेमी के स्वीकारोक्ति बयान में इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

नवादा थाना पुलिस द्वारा महिला पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित उसके घर से की। वह नवादा थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी सह मर्चेंट नेवी के सेकंड आफिसर रंजीत कुमार की पत्नी है।

Sweety and Sagar Love: प्रेमी हैदराबाद के सिकंदराबाद से गिरफ्तार

बता दे कि बीते 7 मार्च को सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी बैजनाथ सह के पुत्र सह मर्चेंट नेवी के सेकंड ऑफिसर रंजीत कुमार नवादा थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी अपने ससुराल में थे। उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी उदवंतनगर के बीरमपुर निवासी (वर्तमान पता-सर्वोदय नगर, आरा) में रहने वाले लड़के सागर कुमार से बातचीत करती है।

इसे लेकर वह पत्नी और लड़के को डांट-फटकार किया। 7 मार्च की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सागर कुमार बैंक कॉलोनी में आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। तत्पश्चात इस संबंध में थाना को सूचित किया गया। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से दो खोखा भी बरामद किया था।

इसके बाद रंजीत कुमार द्वारा नवादा थाना में सागर कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर नवादा थाना के दारोगा अविनाश कुमार द्वारा उसे हैदराबाद के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तरारी थाना क्षेत्र के भदसेरा गांव उसके रिश्तेदार के घर से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं बाइक बरामद किया। पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में गिरफ्तार सागर ने अपना जूर्म कबूला।

बताया कि मर्चेंट नेवी की पत्नी द्वारा उसे 50 हजार रुपये हथियार खरीद कर फायरिंग करने के लिए दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मर्चेंट नेवी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर नवादा थाना में प्रेमी एवं प्रेमिका के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular