HomeNewsक्राइममजदूरी का बकाया पैसा के विवाद में युवक को मारी गोली

मजदूरी का बकाया पैसा के विवाद में युवक को मारी गोली

मजदूरी का बकाया पैसा के विवाद में युवक को मारी गोली
जख्मी युवक सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के चारघाट गांव में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना
आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत चारघाट गांव में शुक्रवार की दोपहर मजदूरी के बकाया पैसे के विवाद में एक युवक को गोली मारी दी गई। जख्मी युवक को काफी करीब से चार गोली मारी गई है। जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही बहोरनपुर ओपी इंचार्ज सत्येंद्र सत्यार्थी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी वंशीधर राम का 25 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है। वह पेशे से मजदूर है। इधर, जख्मी युवक अभय कुमार के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि आज दोपहर गांव के ही राजकुमार सिंह उसके घर पर आए और उसके पिता से बोले कि चलो मेरे खेत में धान का बिचड़ा निकाल दो, तो उसने जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आप मजदूरी के पैसा जो तय करते हैं। उससे कम पैसे देते हैं। पहले भी आपने मजदूरी कराई थी। जिसका पैसा आपने नहीं दिया था। इसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद हथियारबंद लोगों ने उसे गोली मार दी। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोली लगी थी। एक गोली उसके बाएं हाथ में बाहं, दूसरी गोली बाएं हाथ में कलाई, तीसरी गोली दाहिने साइड शोल्डर एवं चौथी गोली दाहिने साइड सीने में लगी है। जिसमे तीन गोली के इन-एक्सिट दोनो निशान पाए गए हैं। जबकि दाहिने साइड साइन में लगी गोली के एक्सिट के निशान नही पाए है। जिसके कारण एक गोली बॉडी में होने की शक लग रही है। अभी एक्सरे कराया जा रहा है। इसके बाद क्लियर हो जाएगा। वही एक्सरे के बाद जख्मी युवक का सदर अस्पताल की ओटी में डॉ. सूर्यकांत निराला द्वारा ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत बिल्कुल स्टेबल है। हालांकि अभी उसे यही रखा जाएगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular