Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर के कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत हत्या, शराब तथा मारपीट में वांछित समेत...

भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत हत्या, शराब तथा मारपीट में वांछित समेत तीन गिरफ्तार

Krishnagarh police: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सीएपीएफ के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Krishnagarh police
    • हत्या, शराब तथा मारपीट में वांछित समेत तीन गिरफ्तार
    • दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद

आरा। हत्या, शराब तथा कृष्णागढ़ थानान्तर्गत 2 देशी क‌ट्टा, 6 जिन्दा कारतूस एवं 1 मोबाईल के साथ 3 अभियुक्त (रितेश यादव, हत्या एवं शराब तथा मारपीट के काण्ड में वांछित) को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज में शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी/बल तथा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सीएपीएफ के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अचरज लाल के टोला गांव निवासी रितेश यादव उर्फ लल्लू यादव, मुकुल यादव एवं कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया जीवाराय के टोला गांव निवासी हरिद्वार यादव है। उनके पास से 2 देशी कट्टा, 6 जिन्दा कारतूस एवं 1 मोबाईल के साथ बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रितेश यादव, गजराजगंज ओपी क्षेत्र में हत्या के काण्ड, कृष्णागढ़ थाना के शराब एवं मारपीट के काण्ड में वॉछित अभियुक्त है। इसके अलावे वह आधा दर्जन मामलों में आरोपित रहा है। हथियार एवं कारतूस बरामदगी के संबंध में गिरफ्तार तीनों पर कृष्णगढ़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular